April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कोरोना की नई गाइडलाइन हो गई जारी, 1 फरवरी से होगें यह बदलाव

Cinema Hall

Corona Guidelines : कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद केंद्र सरकार (Government) ने अब कोरोना की नई गाइडलाइन (New Guidelines) जारी कर दी है। इसके बाद अब प्रदेश में मल्टीप्लेक्स (Multiplex) और सिंगल स्क्रीन (Cinema Hall) सिनेमा हॉल 1 फरवरी से ज्यादा कैपेसिटी के साथ खुल जाएंगे। इसी के साथ सूचना प्रसारण मंत्रालय की एसओपी जारी होने पर एक-दो दिन में गृह विभाग भी आदेश जारी करेगा। गौरतलब है कि 15 अक्टूबर से मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन 50 फिसदी कैपेसिटी के साथ खुले चुके हैं।

केंद्र सरकार ने नई गाइड लाइन जारी कर नए दिशानिर्देश जारी किये है। इस पर सरकार ने कहा कि अब सिनेमा हॉल और थिएटर ज्यादा सिटिंग कैपेसिटी के साथ खोले जा सकेंगे। इसके अलावा स्विमिंग पूल में अब सभी को जाने की इजाजत होगी। इससे पहले केवल खिलाड़ियों को ही इसके इस्तेमाल की इजाजत दी गई थी।

Share to...