Madhya Pradesh Police : मध्य प्रदेश में पुलिस में सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है कि उन्हें जल्दी ही साप्ताहिक अवकाश मिलने लगेगा। इसकी जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार विधानसभा के अगले सत्र में विधिवत प्रस्ताव लेकर आएगी।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लिखा है कि देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन लगा रहा। वहीं, कोरोना के संकंट में लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने सेवा की मिसाल पेश की है। साथ ही पुलिसकर्मियों को भी अपनी सेहत और परिवार का ध्यान रखने के लिए साप्ताहिक अवकाश मिलना चाहिए। जब लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए थे, तब उस समय पुलिस के जवान बिना किसी चीज़ की परवाह किए हर एक चौराहों पर मुस्तैद थे। उनकी सेवाएं वंदनीय रही हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त