BJP : भाजपा ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन (Bihar) को बिहार से अपना एमएलसी (MLC) प्रत्याशी बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने हुसैन को बिहार में 2 विधान परिषद सीटों पर उपचुनाव के लिए भी जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों पर आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची भी जारी की।
इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री हुसैन की चुनावी राजनीति में वापसी हो गई है। 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद यह पहला मौका है जब वह चुनावी मैदान में उतरेंगे। 2014 में वह भागलपुर से चुनाव हार गए थे जबकि 2019 में उन्हें टिकट नहीं मिला था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में वह नागरिक उड्डयन मंत्री भी रह चुके हैं।
इसके साथ ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों पर आगामी द्विवार्षिक चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी। बता दें कि ये विधान परिषद की ये सीटें इस महीने के अंत में खाली हो जाएंगी। इनमें कुंवर मानवेन्द्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, सलिल बिश्नोई, अश्विनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त