Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश में रेप (Rape) पर कडे कानून के बाद भी रोजाना मामले सामने आ रहे है। सीधी, खंडवा के बाद उमरिया (Umariya) में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 साल की बच्ची को 3 दिन तक 9 लोगों ने हवस का शिकार बनाया। यही नहीं, बच्ची ने जिससे भी मदद मांगी, उसी ने फायदा उठाया। परिजन के साथ थाने पहुंची किशोरी ने सारे हालात बयां किए, मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार उमरिया निवासी 13 वर्षीय बच्ची जबलपुर में पिता के साथ रहकर पढ़ाई कर रही है। वह नौवीं की छात्रा है। पिता सरकारी नौकरी में हैं। लॉकडाउन के दौरान स्कूल बंद होने से छात्रा मां के पास उमरिया आ गई। 11 जनवरी की दोपहर बच्ची किशोरी नगर में सब्जी मंडी गई थी। यहां उसे राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह नाम के 2 युवक मिले। दोनों ने एक दुकान में ले जाकर उसे बहलाया-फुसलाया और मोबाइल नंबर लिया। इसके बाद घुमाने के बहाने बाइक पर साथ ले गए।
दोनों आरोपी उसे लेकर शहर से लगे भरौला और छटन के जंगल में पहुंचे। यहां डरा.धमकाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे एनएच 43 किनारे पर मौजूद ढाबे में ले गए। रात में उसे वहीं बंधक बनाकर रखा। यहां आरोपी आकाश और राहुल के अलावा ढाबा संचालक पारस सोनी और साथियों मानू केवट, ओंकार राय, ईतेंद्र सिंह और रजनीश चौधरी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे छटन बस्ती के जंगल में भी ले गए, जहां उसके साथ दरिंदगी की।
पुलिस के अनुसार दूसरे दिन यानी 12 जनवरी की सुबह बच्ची ने बड़े पापा के पास कटनी भेजने की मिन्नतें की, तो आरोपियों ने एक ट्रक ड्राइवर रोहित यादव के साथ उसे ट्रक में बिठा दिया। रास्ते में ट्रक चालक ने भी बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे विलायत कला. बड़वारा के समीप टोल नाके पर छोड़ दिया। यहां बालिका ने फिर से वापस उमरिया आने के लिए ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी। यही नहीं, इस ट्रक चालक ने भी बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे उमरिया के पास छोड़कर भाग गया।
बच्ची ने उमरिया पहुंचकर परिजन को आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। एसपी विकास शाहवाल भी थाने पहुंचकर पूछताछ की। एसपी के अनुसार सिलसिलेवार दरिंदगी से बच्ची बहुत डरी हुई है। वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रही है। कोतवाली थाने में 9 आरोपियों के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आकाश सिंह, राहुल कुशवाह, मानू केवट, ओमकार राय, रजनीश चौधरी, पारस सोनी और ट्रक चालक रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ईतेन्द्र और अन्य ट्रक चालक की तलाश जारी है। आरोपियों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच बताई गई है। ट्रक चालक रोहित सीधी और अन्य आरोपी उमरिया के रहने वाले हैं।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त