April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लखवी को 15 साल की सजा

Terrorist : लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशनंस कमांडर आतंकी जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान में 15 साल की सजा सुनाई गई है। टेरर फंडिंग से जुड़े एक मामले में बीते दिनों ही लखवी को गिरफ्तार किया गया था, अब शुक्रवार को लाहौर की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने उसकी सजा का ऐलान किया है। जकीउर रहमान लखवी साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी था।

लाहौर में जकीउर रहमान लखवी के खिलाफ टेरर फंडिंग का मामला दर्ज है। उसपर आरोप था कि डिस्पेंसरी के नाम पर पैसा इकट्ठा करता था और उसका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में करता था। मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल नए आतंकियों को तैयार करने में किया जाता था। जकीउर रहमान लखवी को संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी आतंकी घोषित किया हुआ था, जो लंबे समय से आजाद था, लेकिन हाल ही में एफएटीएफ की बैठक से पहले पाकिस्तान में उसपर एक्शन लिया गया और जेल में डाला गया।

मुंबई में हुए आतंकी हमले के मामले में हाफिज़ सईद के साथ जकीउर रहमान लखवी भी आरोपी है। इस मामले में भी उसे जेल हुई थी, लेकिन 2015 से ही वो बेल पर बाहर है। बीते दिनों हुई उसकी गिरफ्तारी पर अमेरिका की ओर से भी संतोष जाहिर किया गया था। पिछले दिनों अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा था कि हम पाकिस्तान के आतंकी सरगना जकी उर रहमान लखवी की गिरफ्तारी का स्वागत करते हैं। हम उसके अभियोजन और सजा सुनाए जाने को लेकर बारीकी से नजर रखेंगे और अनुरोध करेंगे कि उसे मुंबई हमलों में शामिल होने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाए।

Share to...