November 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देश के सभी राज्यों में होगा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन

Politics over Vaccination

India : भारत में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के जल्द उपलब्ध होने की संभावनाओं के बीच जानकारी है कि 2 जनवरी यानी शनिवार को देश के हर राज्य में वैक्सीनेशन (Vaccination) का ड्राई रन होगा। 2 जनवरी शनिवार को कोरोना वैक्सीन का देश के सभी राज्यों में ड्राई रन होगा। इसके लिए सभी राज्यों में कुछ चुनिंदा जगह चुने जाएंगे। इसके पहले इससे पहले 28 और 29 दिसंबर को देश के 4 राज्यों में ड्राई रन का आयोजन किया गया था।

केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 वैक्सीन के लिए तैयार रहने को कहा है। स्वास्थ्य सचिव सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ उच्चस्तरीय मीटिंग कर रहे हैं। स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कई शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया। जनवरी को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों राजधानी में कम से कम 3 जगहों पर यह ड्राई रन होगा।

कुछ राज्य ड्राई रन को कुछ ऐसे जिलों में कर सकते हैं जो पहाड़ी हों या जहां पर लॉजिस्टिक्स की दिक्कत हो। महाराष्ट्र और केरल राजधानी की जगह अन्य बड़े शहरों में ड्राई रन कर सकते हैं।
ड्राई रन कराने का उद्देश्य असली वैक्सीनेशन के वक्त आने वाली फील्ड और ऑपरेशन की चुनौतियों को जांचने के लिए कराया जा रहा है। इसमें देखा जाएगा कि वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत बनाया गया, एप्लीकेशन वैक्सीनेशन के वक्त कैसे काम करेगा। वहीं, इससे प्रोग्राम मैनेजर्स का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

Share to...