Farmer Law : कृषि कानूनों के विरोध में किसानों और विपक्षी दलों की ओर से हो रहे हमलों तथा प्रदर्शन के बीच एनडीए (NDA) के सहयोगी दलों के बागी तेवर बने हुए हैं। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी किसानों को समझाने में जुटी है, तो वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन के बीच कहा कि शिवसेना और अकाली दल पहले ही एनडीए छोड़ चुके हैं और आरएलपी ने भी एनडीए छोड़ने का मन बना लिया है।
एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने आज एनडीए छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं एनडीए छोड़ने का ऐलान करता हूं। मैंने 3 कृषि कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन छोड़ दिया हैण् ये कानून किसान विरोधी हैं। मैंने एनडीए छोड़ दिया है लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करूंगा। आरएलपी से पहले कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल भी एनडीए छोड़ चुकी है।
इससे पहले बेनीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के पास 303 सांसद हैं जिस वजह से वह कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है। 1,200 किलोमीटर दूर राजस्थान के किसान दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। एनडीए में बने रहने के बारे में उन्होंने कहा कि हरियाणा बॉर्डर के शाहजहांपुर में बैठक के बाद एनडीए में रहने या छोड़ने पर फैसला लिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे पर किसानों को समझाने में जुटी है, तो वहीं दूसरी ओर उसके ही सहयोगी दलों ने इन कानूनों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
पिछले दिनों शिरोमणी अकाली दल के बाद अब एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने ऐलान किया था कि किसान आंदोलन के समर्थन में 26 दिसंबर को उनकी पार्टी 2 लाख किसानों को लेकर राजस्थान से दिल्ली मार्च करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उसी दिन यह भी फैसला लिया जाएगा कि अब एनडीए में रहना है या नहीं। जाट नेता हनुमान बेनीवाल पहले ही किसान आंदोलन के समर्थन में संसद की तीन समितियों की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं।
बेनीवाल ने संसद की उद्योग संबंधी स्थायी समिति, याचिका समिति तथा पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय की परामर्श समिति से इस्तीफा दिया। शिरोमणि अकाली दल पहले ही इन कानूनों के विरोध में एनडीए छोड़ चुकी है। इस बीच हनुमान बेनीवाल आज सैकड़ों की संख्या में किसानों के साथ कोटपुतली पहुंचे। उन्होंने दो लाख किसानों के साथ दिल्ली कूच करने का आह्वान किया था।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ