Mumbai : भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) में रिकॉर्डतोड़ तेजी के बाद भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक (Bombay Stock) एक्सचेंज का सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock) के निफ्टी पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारी बिकवाली देखने को मिली है जिस वजह से ऊपरी स्तर से सेंसेक्स में 2100 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली और निफ्टी भी ऊपरी स्तर से 440 प्वाइंट से ज्यादा टूट गया। सेंसेक्स ने दिन के कारोबार में रिकॉर्ड 47055 का ऊपरी स्तर छुआ था लेकिन जैसे ही बिकवाली हावी हुई तो सेंसेक्स टूटकर 44923 के स्तर तक आ गया।
फिलहाल सेंसेक्स 1127 प्वाइंट की गिरावट के साथ 45833 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो उसने भी दिन के कारोबार में रिकॉर्ड 13777 की ऊंचाई को छुआ था लेकिन जैसे ही बिकवाली हावी हुई तो निफ्टी भी 13333 के निचले स्तर तक आ गया और फिलहाल 370 प्वाइंट की भारी गिरावट के साथ 13389 की गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा है।
यूरोप में कोरोना वायरस का कहर और भी घातक होने की वजह से दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है और इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। यूरोप में नई किस्म का कोरोना वायरस सामने आया है जिसे पहले के मुकाबले और भी घातक और तेजी से फैलने वाला वायरस माना जा रहा है और इसकी जवह से यूरोप के कई देशों में लॉकडाउन लंबा चलने की आशंका जताई जा रही है।
इस वायरस की वजह से यूरोप की अर्थव्यवस्था पर खराब असर पड़ने की आशंका हैए जिस वजह से शेयर बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है और भारतीय बाजारों पर भी इसका असर पड़ रहा है। यूरोप के शेयर बाजार खुलते ही 4-5 प्रतिशत तक टूट गए हैं और यूरोपीय बाजार खुलते ही भारतीय बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।
भारतीय शेयर बाजार में आज सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल, ऑटो, मीडिया, बैंक और एफएमसीजी इंडेक्स में दर्ज की गई है। शेयरों की बात करें सेंसेक्स की सभी 30 और निफ्टी की सभी 50 कंपनियों के शेयर लाल निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी पर एक भी शेयर ऐसा नहीं है जिसमें खरीदारी दिख रही हो।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध