विकास बनकर शादी का झासा देता रहा वसीम
एक ने अहमदाबाद बुलाकर किया शारीरिक शोषण, युवती पहुंची थाने
Ujjain : मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक ही दिन में दो लव जिहाद (Love Jehaad) के मामले सामने आए है। दोनों में ही सोश्यल मीडिया का उपयोग किया गया है। पहला मामला मुनिनगर से सामने आया है। एक मुस्लिम युवक हिन्दू नाम बताकर 2 साल तक महिला का शोषण करता रहा। असलियत पता चलने पर महिला ने थाने में शिकायत की है। उज्जैन के मुनिनगर निवासी 35 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को महिला थाने पहुंचकर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंची महिला ने बताया कि 2 महीने पहले ही युवक के पर्स में पहचान पत्र देखा तो हकीकत का पता चला।
महिला का कहना है कि परिचित महिला के माध्यम से युवक ने मोबाइल नंबर ले लिया फिर फोन और वीडियो कॉलिंग करने लगा। खुद का नाम विकास निवासी नागदा बताते हुए दोस्ती करने के बाद शारीरिक संबंध बनाए। 2 साल से वह शादी का झांसा देकर फायदा उठा रहा था। महिला ने बताया 2 महीने पहले युवक के पर्स से परिचय पत्र घर में गिर गया जिस पर वसीम अकरम निवासी बड़नगर लिखा हुआ था।
पहचान सामने आने पर महिला को अहसास हुआ कि युवक नाम व धर्म बदलकर धोखा देकर शोषण कर रहा था। महिला ने थाना प्रभारी ज्योति दीखित को घटना की जानकारी दी। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि कार्यवाही की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 7 सितंबर 2018 को परिचित महिला के माध्यम से विकास उर्फ वसीम ने मोबाइल नंबर पता किया। फिर दोस्ती करने के बाद मिलने बुलाया और इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। वह शादी का झांसा देता रहा। भरोसा दिलाने के लिए उसने गले में मंगलसूत्र पहनाने का नाटक भी किया, लेकिन शादी नहीं करते हुए कई बार फायदा उठाया।
वीडियो कालिंग के दौरान उसने अश्लील फोटो भी खींच लिए थे जिनके माध्यम से वह ब्लैकमेल करने लगा था। 25 अक्टूबर 2020 को शादी का दबाव बनाने पर उसने मुझे अपशब्द कहे। इस दौरान उसका पर्स नीचे गिर गया। उसमें ड्राइविंग लाइसेंस पर उसका नाम वसीम पुत्र नासिर लिखा था और पता कोर्ट चौराहा बड़नगर का था। जबकि वसीम ने खुद को विकास निवासी नागदा बताते हुए दोस्ती की थी। उसकी सच्चाई सामने आने पर विरोध किया तो 17 दिसंबर को नासीर ने शादी से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
वहीं दूसरे मामले में भी युवती को सोश्यल मीडिया के माध्यम से ही शोषित किया गया। उज्जैन के इंदिरा नगर में रहने वाली 22 साल की युवती को अहमदाबाद के रहने वाले युवक जमशेद ने झासा दिया। सोश्यल मीडिया पर दोनो की दोस्ती हुई और मिलने के बहाने उसे कई बार अहमदाबाद बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। जिसकी शिकायत चिमनजंग थाने में युवती ने करवाई। पुलिस ने धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर