April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इस शहर में पटाखे चलाने पर लगाया बैन

Fire Crackers : दिवाली (Diwali) से ठीक पहले दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने बड़ा फैसला लेते हुए पटाखों पर बैन लगा दिया है। कोविड-19 (Covid19) की स्थिति की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

राजधानी में कोरोना (Corona) के तेजी से बढ़ते मामलों और बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली (Delhi) में पटाखों को बैन कर दिया गया है। यह बैन पटाखे खरीदने-बेचने और चलाने पर होगा। दिल्ली सरकार (Delhi Government) के अनुसार दीवाली पर किसी भी तरह के पटाखे नहीं चलाए जाएंगे। ग्रीन और सामान्य दोनों ही तरह के पटाखों पर बैन लगा दिया गया है।

गुरुवार को दिल्ली सरकार ने कोरोना, वायु प्रदूषण और पटाखों को लेकर रिव्यू मीटिंग की थी जिसमें पटाखों पर बैन लगाने का फैसला लिया गया। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी पटाखों पर रोक लगा दी गई है। कलकत्ता हाई कोर्ट (High Court) ने गुरुवार को बंगाल में न सिर्फ दिवाली बल्कि काली पूजा, कार्तिक पूजा और छठ पूजा के दौरान पटाखे चलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। राज्य में पटाखों की खरीद-बिक्री पर भी रोक रहेगी।

Share to...