केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का राजकीट सम्मान के साथ दीघा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बेटे चिराग पासवान ने पिता को मुखाग्नि दी, लेकिन इस दौरान वह बेसुध हो कर नीचे गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने चिराग को संभाला। इससे पहले दीघा घाट पर अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में समर्थक जुटे। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी दीघा घाट पहुंचकर दिवंगत नेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ केंद्रीय मंत्री को अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। सभी नेताओं ने बारी-बारी पार्थिव शरीर पर पुष्प माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध