देश में कोरोनावायरस की स्थिति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि पिछले 4 दिनों में रिकवरी के मामलों की संख्या नए कोरोना के मामलों से ज्यादा हो गई है। ये विश्व की सबसे बड़ी संख्या है। भारत में रिकवर मामलों की संख्या 44 लाख 90 हजार से ज्यादा हो गई है।
देश का रिकवरी रेट 80 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। पिछले 24 घंटों में देश में 1 लाख से ज्यादा रिकवरी दर्ज की गई। हम कोरोना के मामलों को पहले डिटेक्ट कर पाएं हैं, जिस वजह से रिकवरी की स्थिति अच्छी है। विश्व के कुल कोरोना के मामलों का 17.7 फीसदी भारत में हैं। विश्व की कुल रिकवरी का 19.5 फीसदी हिस्सा भारत से है।
उन्होंने कहा कि अब तक हम 6.5 करोड़ टेस्ट कर चुके हैं। पिछले शनिवार हमने एक दिन में 12 लाख टेस्ट किए थे। हमने 7 जुलाई तक 1 करोड़ टेस्ट किए थे। 1 करोड़ से 3 करोड़ टेस्ट तक पहुंचने में देश को 27 दिन लगे। इसी बीच हम 1100 लैब से 1300 लैब पर पहुंचे। प्रति 10 लाख आबादी पर मामले देखें तो हमारे यहां 4000 के करीब कोविड मामले हैं, अभी भी कई देशों में यह संख्या 20000 के पास है। प्रति 10 लाख आबादी पर हमारे यहां 64 मृत्यु होती हैं, अन्य देशों में यह 500-600 से भी अधिक है।

More Stories
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त,यह है नियुक्ति का मुख्य कारण
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन
मध्यप्रदेश में श्रम स्टार रेटिंग पहल को मिल रही व्यापक स्वीकृति, अब तक 554 कारखानों ने प्राप्त की रेटिंग