जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने योशीहिदे सुगा को नया पार्टी प्रमुख चुन लिया है। इसके साथ ही अब उनका जापान के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना जाना तय माना जा रहा है। सुगा शिंजा अबे का स्थान लेंगे।
अबे ने पिछले महीने ही स्वास्थ्य कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी। सुगा को प्रधानमंत्री शिंजो आबे के उत्तराधिकारी चुनने के लिए सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के चुनाव में 377 वोट मिले। अन्य 2 दावेदारों को संयुक्त 157 वोट मिले।
वर्तमान में सुगा अबे की सरकार के मुख्य कैबिनेट सचिव थे। इस जीते के साथ ही लिबरल डेमोक्रेट्स सत्तारूढ़ गठबंधन के बहुमत के कारण बुधवार को सुगा के संसदीय चुनाव में जीतना तय माना जा रहा है।
मीडिया की खबरों के अनुसार सोमवार को स्थानीय प्रतिनिधियों की शुरुआती मतगणना से संकेत मिले हैं कि सुगा के पास 2 अन्य दावेदारों पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा और पूर्व विदेश मंत्री फूमियो किशिदा पर भारी बढ़त थी। सुगा के अनुसार वे एक सुधारवादी है। उन्होंने नौकरशाही की क्षेत्रीय बाधाओं को तोड़कर नीतियां हासिल करने का काम किया है।
सुगा ने कहा है कि उनकी शीर्ष प्राथमिकताएं कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ना और इस महामारी से प्रभावित हुई। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना है। उनका कहना है कि वह एक सुधारवादी हैं और उन्होंने नौकरशाही की क्षेत्रीय बाधाओं को तोड़ कर नीतियां हासिल करने का काम किया है।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर