April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राम मंदिर : देश भर में धूम, सांसद थीरके ढोलक की थाप पर, 108 हनुमान मंदिर पर फहराया भगवा, Video

राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर सोशल मीडिया से लेकर घर, मंदिर तक सब दूर हर्षोल्लास का माहौल दिखा। कई स्थानों पर बम फाटाकों की आवाज से तो ऐसा लग रहा था कि माना दिवाली हो। मंदिर में राम धून और विशेष पूजन अर्चन किया जा रहा था। कोरोना महामारी के कारण लोगों को अयोध्या न जा पाने का थोड़ा मलाल था। लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं थी।

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने आज इसी उपलक्ष्य में 108 हनुमान मंदिर पर भगवा ध्वज फहराया। साथ ही ढोलक की थाप पर नाचते नजर आए। इस दौरान मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी मौजूद थे। वहीं उज्जैन के रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा ने कार्यक्रम का अयोजन किया जिसमें महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद सरस्वती, महाकाल जूना अंखाडा के आदीपति विनित गिरी और धर्म महासभा के राष्ट्रीय मंत्री पं. सुरेन्द्र चतुर्वेदी व अन्य पदाधिकारियों ने मिल कर भगवान श्रीराम का सहस्त्रार्जन और महाआरती की।

इसके साथ ही कार सेवकों का सम्मान किया गया। भगवान राम के मूर्ति पर राम अर्चन यज्ञ के माध्यम से 1000 गुलाब के फूल की पखरियों अक्षत तुलसी दल बिल्वपत्र और मोगरा के फूलों से राम अर्चन यज्ञ कर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए कामना की।

Share to...