ऐसा 250 साल में पहली बार होगा की एक साल का इंतजार खत्म होने पर भी भक्तों को नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन नहीं हो पाएगें। नागपंचमी पर्व 25 जुलाई को मनाया जायेगा। भगवान नागचंद्रेश्वर मन्दिर के पट 24 जुलाई की रात्रि 12 बजे खोले जायेंगे। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की गत बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार श्री महाकालेश्वर मन्दिर के तृतीय तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मन्दिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर परिसर में एलईडी भी नही लगाए जाएंगे।
कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री आशीष सिंह ने बताया कि श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिये इंटरनेट पर दर्शन की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए www.mahakaleshwar.nic.in पर जाकर अथवा महाकालेश्वर मन्दिर के फेसबुक पेज पर लाईव दर्शन किये जा सकेंगे। लाईव दर्शन की सुविधा से लोग घर बैठे भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि परम्परा का निर्वहन करने के लिये श्री नागचंद्रेश्वर भगवान की परम्परागत पूजन-आरती यथावत रहेगी।

More Stories
पश्चिम बंगाल में पहले चरण व तमिलनाडु की सभी सीटों पर मतदान जारी, मतदाताओं में उत्साह, लगी कतारे
इंदौर ने फिर रचा इतिहास – पीएम स्वनिधि योजना 2.0 में इंदौर देश में प्रथम स्थान पर
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम