प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया आइडियाज समिट को संबोधित किया। यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल इस समिट का आयोजन कर रहा है। इस साल यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के गठन के 45 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसी मौके पर ये खास कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। पीएम मोदी कार्यक्रम में भारत और अमेरिका के लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि यूएसआईबीसी इस साल अपनी 45वीं वर्षगांठ मना रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हम सभी इस बात पर सहमत है कि दुनिया को बेहतर भविष्य की जरूरत है। हम सभी को एकसाथ आकर बेहतर भविष्य देना होगा। मैं मानता हूं कि भविष्य को लेकर अप्रोच मानव केंद्रित होना चाहिए। पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो गया है।
पीएम मोदी अब से कुछ ही पलों में इंडिया आइडियाज समिट को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी से पहले आज अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो और भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि यूएसआईबीसी की ओर से आयोजित इंडिया आइडियाज समिट को रात 9 बजे संबोधित करूंगा। बेहतर भविष्य बनाने को लेकर अपना विचार साझा करूंगा।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ