राजस्थान में सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने तंज कसते हुए कोरोना काल में सरकार की 6 उपलब्धियां बताई हैं। इनमें मध्यप्रदेश में सरकार गिराने और राजस्थान में ऐसी कोशिश करने का जिक्र किया है।
वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राहुल पर उनके ही अंदाज में पलटवार किया है। उन्होंने राहुल से कहा कि फरवरी में शाहीन बाग की घटना और दंगे आपकी उपलब्धियां रहीं। मार्च में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आपका साथ छोड़ दिया।
जावड़ेकर ने कहा कि राहुल बाबा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश की उपलब्धियों को नोट कीजिए। अमेरिका, यूरोप और ब्राजील के मुकाबले भारत में कोरोना के केसों का एवरेज, एक्टिव केस और डेथ रेट सबसे कम है। दिया जलाने की बात का मजाक उड़ाकर आपने देश की जनता और बहादुर कोरोना वॉरियर्स का अपमान किया है।
