पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव के लिए भारत को दूसरे कॉन्सुलर एक्सेस की मांग को मान लिया है। पाक की जेल में बंद जाधव के मामले में भारत ने पाकिस्तान से बिना रोकटोक कॉन्सुलर एक्सेस की मांग की थी। अब पाकिस्तान स्थित भारतीय दूतावास के 2 अधिकारियों को जाधव के पास पहुंचने की अनुमति होगी। दोनों अधिकारी आज गुरुवार शाम जाधव से मिलने भी गए।
अनुमति मिलने के बाद दोनों भारतीय अफसरों की जाधव से मुलाकात हो रही है, हालांकि किस जगह हो रही जगह की जानकारी नहीं है। जाधव जिस जगह है उस सब जेल घोषित किया गया है। उन्हें अलग कार से पहुंचाया गया, उनकी गाड़ियां पाक विदेश मंत्रालय के ऑफिस में पार्क की गई हैं।
दूसरे कॉन्सुलर एक्सेस की अनुमति मिलने के बाद जाधव से मुलाकात करने के लिए 2 भारतीय अधिकारी गए। जिसमें चार्ज डी फेयर गौरव अहलूवालिया और पहले सचिव चेरुंग जेलियांग शामिल हैं।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन