कोरोना संक्रमण के चलते 2020-21 सत्र में स्कूल अब तक नहीं खुल पाए। ऑनलाइन कक्षा लगाकर पढ़ाई कराई जा रही है। अब स्कूल खोलने को लेकर गाइडलाइन तैयार की जा रही है। 6 चरणों के प्रारूप के तहत इस साल स्कूल खुलने पर प्रार्थना सभा नहीं होगी और नहीं वार्षिकोत्सव का आयोजन होगा। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश के स्कूलों को खोलने को लेकर गाइडलाइन तैयार कर शासन से अनुमति लेने के लिए प्रारूप तैयार कर भेज दिया है।
सितंबर से स्कूल खुलने की संभावना है। ऐसे में विभाग प्रारूप को अंतिम रूप देने में लगा है। कोरोना संक्रमण के बीच स्कूलों को दोबारा खोलने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विभाग ने अपनी गाइडलाइन का ड्राफ्ट शासन को सौंप दिया है। इसके तहत बताया गया है कि स्कूल खुलने पर पढ़ाई का सिलसिला किस तरह शुरू होगा। विद्यार्थियों, अभिभावक और शिक्षकों के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा। विभाग ने सम व विषम संख्या में विद्यार्थियों को बांटकर एक दिन छोड़कर बुलाया जाएगा।
विभाग ने प्रारूप में यह तय किया है कि कक्षा में विद्यार्थियों के बीच 6 फीट की दूरी जरूरी होगी। एक कमरे में 15 या 20 विद्यार्थी होंगे। विद्यार्थियों को सम-विषम के आधार पर बुलाए जाएंगे, लेकिन गृह कार्य प्रतिदिन देना होगा। कोई भी विद्यार्थी अपना सीट न बदलें, इसके लिए डेस्क पर नाम लिखा होगा। कक्षा को रोजाना सैनिटाइज करना होगा, यह सुनिश्चित करना प्रबंधन का काम होगा।
स्कूल में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों और स्टाफ की स्क्रीनिंग होगी। स्कूल के बाहर खाने-पीने के स्टॉल नहीं लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए कॉपी, पेन, पेंसिल या खाना शेयर करने की मनाही होगी। सभी को अपना पानी साथ लाना होगा। हर के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा। स्कूल में सुरक्षित शारीरिक दूरी का ख्याल रखा जाएगा।
6 चरणों जिन पर बात हो रही है वह कुछ इस प्रकार होगे –
- प्रथम चरण में 11वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
- द्वितीय चरण में एक हफ्ते बाद नौवीं और दसवीं की पढ़ाई शुरू होगी।
- तृतीय चरण में 2 हफ्ते बाद छठी से लेकर आठवीं की कक्षाएं शुरू होंगी।
- फिर 3 हफ्ते बाद तीसरी से लेकर पांचवीं तक।
- इसके बाद पहली और दूसरी कक्षाओं की शुरुआत का होगा।
- वहीं आखरी चरण में 5 हफ्ते बाद अभिभावकों की मंजूरी के साथ नर्सरी व केजी की कक्षाएं शुरू होंगी।
- कंटेनमेंट जोन के स्कूल ग्रीन जोन बनने तक बंद ही रहेंगे।

More Stories
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार निर्विरोध चुने गए राज्यसभा के उपसभापति, पीएम मोदी ने दी बधाई
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध