दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके शुक्रवार शाम 7 बजे महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र राजस्थान के अलवर में था।
दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में बीते कुछ दिनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार को लद्दाख के करगिल में भूकंप के झटके महूसस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार दोपहर 1 बजकर 11 मिनट पर करगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र करगिल से 119 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में रहा।
लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए जाने के थोड़ी देर बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर 2 बजकर 2 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। वहीं, 1 जुलाई को जम्मू-कश्मीर में एक ही दिन में 2 बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ रहा।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त