April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी छुट, कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संकटकाल में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिल आधे कर दिए हैं। सोमवार को उन्होंने इसका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि अप्रैल में 100 रुपए तक का बिजली भरने वाले उपभोक्ताओं को मई, जून, जुलाई सिर्फ 50 रुपए ही भरना होगा। इसके अलावा 100 से 400 रुपए तक के बिजली बिल वालों से 100 रुपए ही लिए जाएंगे। 400 रुपए से ज्यादा बिजली बिल वालों को आधा ही बिल भरना होगा। शिवराज ने 10 से ज्यादा आम उपभोक्ताओं से वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत भी की।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस योजना से मध्यप्रदेश में 56 लाख बिजली उपभोक्ताओं को सिर्फ 50 रुपए भरना होगा। सभी तरह से प्रदेश में कुल 95 लाख उपभोक्ताओं को सीधे लाभ मिलेगा। यह करीब 600 करोड़ रुपए है। यह पैसे घरेलू उपभोक्ताओं के बदले सरकार खुद बिजली कंपनी के खाते में सब्सिडी के रूप में जमा करेगी। यह योजना सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए है। शेष बिलों के संबंध में जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा।

शिवराज ने कहा कि कोरोना के कारण लोगों को घर में रहना पड़ा है। इससे लोगों के घरों में बिजली का उपयोग ज्यादा करना पड़ा। जानकारी मिलने के बाद हमने इसकी जांच भी कार्यवाही। इसके बाद ही सभी घरेलू उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। कमर्शियल उपभोक्ता छह किस्तों में राशि जमा करवा सकते हैं।

लॉकडाउन के दौरान भी बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने मेहनत करके काम को जारी रखा और सप्लाई जारी रखी। बारिश के कारण कहीं-कहीं बिजली कट हो जाती है। हम 24 घंटे घर तक बिजली पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। यह सरकार गरीबों की है।

Share to...