April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सात दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर ने भी की थी सुसाइड

बॉलीवुड फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में काम पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। सुशांत ने मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। उनकी उम्र 34 साल थी। खबर है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन का शिकार थे।

इस खबर के आने के बाद से सभी को बड़ा झटका लगा है। सुशांत के परिवारवाले इस खबर को सुनने के बाद सदमे में हैं, हालांकि सुशांत के आत्मह्त्या करने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाई है। गौरतलब है कि कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लगभग हफ्तेभर पहले उनकी एक्स मैनेजर दिशा ने भी आत्महत्या कर ली थी। इस खबर को सुनने के बाद सुशांत ने सोशल मीडिया पर दुख जताया था।

सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा ने अपने घर की बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा था कि ये बहुत दुखद खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी सांत्वना। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।

Share to...