कहते हैं कवि कभी मरते नहीं वे अपनी कविताओं से लोगों के मन में जिंदा रहते हैं। ऐसे ही कवि थे कवि प्रदीप जिनका जन्म 6 फरवरी 1915 को बड़नगर में हुआ था। उनका असली नाम रामचंद्र नारायण द्विवेदी था।
उन्होंने अपना बचपन बड़नगर के गलियारों में बिताया है, साथ ही अपनी माध्यमिक शिक्षा बड़नगर में ही ग्रहण की है। उसके बाद आगे की शिक्षा के लिए लखनऊ चले गए। उन्हें कविता लिखने का शौक पहले से ही था। साथ ही वे शिक्षक बनने की तैयारी में जुटे थे, परन्तु इसी समय उनके जीवन को पूरी तरह से बदलने वाला मोड़ आया। वह यह कि एक बार कवि प्रदीप को एक कवि सम्मेलन का आमंत्रण आया।
वहां पर उनकी कविताओं से प्रभावित होकर बॉम्बे टॉकीज में काम करने वाले व्यक्ति ने उनके बारे में टॉकीज के संस्थापक को बताया। टॉकीज के संस्थापक कवि प्रदीप से मिले और उन्हें ₹200 महीने में अपने यहां नौकरी दे दी। इसी तरह रामचंद्र नारायण द्विवेदी का कवि प्रदीप बनने का सफर शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने बहुत सारी फिल्मों के लिए देशभक्ति वाले गीत लिखे।
उस समय देश को आजाद कराने के बस 2 ही तरीके थे या तो हथियारों से या कलम से कवि प्रदीप की कलम हमेशा देशभक्ति के लिए उठी है। उन्होंने देश भक्ति के लिए बहुत सारे गीत लिखे हैं जिनमें से कुछ है “हम ने जग की अजब तस्वीर देखी है”, “कितना बदल गया इंसान”, “आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की” जैसे अनेक देश भक्ति वाले गीत है। इन सबसे से अलग 2 गीत प्रदीप जी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।
पहला गीत है 1943 में आई फिल्म किस्मत का गाना जिसके बोल थे “आज हिमालय की चोटी से फिर हमने ललकारा है दूर हटो हिंदुस्तान हमारा है”, इस गीत के बाद अंग्रेजों मे डर फैल गया था। यह गाना देश की लड़ाई में एक हथियार की तरह पेश हुआ। ऐसा ही दूसरी बार जब कवि प्रदीप ने कभी ना भूले जाने वाला गीत “ए मेरे वतन के लोगो”, लिखा था यह गाना उन्होंने भारत चाइना की लड़ाई में शहीद हुए सिपाहियों के लिए लिखा था।
इस गाने में इतनी देशभक्ति की भावना थी कि जब यह गीत लता मंगेशकर ने 26 जनवरी 1963 में दिल्ली के नेशनल स्टेडियम मे प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और अन्य मंत्रियों के सामने गाया तो सभी की आंखें नम हो गई। कवि प्रदीप के गीतों में उनकी देशभक्ति हमेशा झलकती रही है। उन्हें कई सारे सम्मानों से सम्मानित किया गया है, जिनमें से कुछ है संगीत नेशनल अकैडमी अवार्ड, दादासाहेब फालके अवॉर्ड। कवि प्रदीप हमारे क्षेत्र के ही नहीं बल्कि भारत के रत्न हैं।
यह कहानी पुरी कहानी बड़नगर के एक आम व्यक्ति की खास बनने की है। कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों में आप घबराये नहीं। हमें इन गीतों से देश भक्ति की भावना भर गुलामी से आजाद हो सकते हैं तो कोरोनावायरस को भी हरा सकते हैं। बड़नगर, उज्जैन, मध्यप्रदेश, भारत देश को कोरोना से जितना है। कोरोना से जंग हम जीत जाएंगे बस धैर्य रखने की जरूरत है।
-अंजली श्रीवास्तव

More Stories
Rail Connectivity Traders Relief Updates: रात 11 बजे की ट्रेन मिलने से व्यापारियों के समय और होटल खर्च की होगी बचत, छात्रों को भी बड़ी राहत
Suresh Rathkheda Updates: पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा के स्कूल का शुभारंभ, माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Forest Department Sanjay Maravi Updates: रेस्क्यू किए गए बाघ की भी हो चुकी है मौत, पीड़ित परिवार को मिली महज 14 हजार रुपये की मदद