कोरोना संक्रमण से तेजी से उबरने में छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है। करीब 90 फीसद रिकवरी रेट हो गया है। कुल संक्रमित 59 मरीजों में 53 स्वस्थ्य हो चुके हैं। अब महज 6 एक्टिव केस बचे हैं।
गुजरात के अहमदाबाद में फंसे 1208 श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन सोमवार सुबह 10 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
ट्रेन जैसे ही स्टेशन पहुंची सभी श्रमिकों को कोच में ही पहले बारी-बारी से नाश्ता दिया गया। इसके बाद स्क्रीनिंग कर बसों से क्वारंटाइन सेंटरों में भेजा गया है। पंजाब से दूसरी ट्रेन मंगलवार को पहुंचेगी। किसी को भी कोरोना न फैले और कोरोना के केस न बढे़ इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अफसरों को निर्देश दिया था कि वह छत्तीसगढ़ से होकर पड़ोसी राज्यों में जाने वाले मजदूरों के खाने-पीने और राज्य की सीमा तक छोड़ने के लिए वाहन का इंतजाम करें। लेकिन प्रदेश में कहीं भी अफसरों की सक्रियता नजर नहीं आई। रायपुर के टाटीबंध में झारखंड के एक हजार से ज्यादा मजदूर देर रात तक परेशान होते रहे। सामाजिक कार्यकर्ता मनजीत कौर रात 1ः00 बजे धरने पर बैठीं। उसके बाद बस का इंतजाम किया गया। ऐसी ही स्थिति प्रदेश के अन्य जिलों में भी है। अफसरों की सक्रियता नजर नहीं आने पर मुख्यमंत्री बघेल ने फटकार लगाई है।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम