महाराष्ट्र में हादसा / औरंगाबाद में मालगाड़ी से कटकर 15 मजदूरों की मौत, मध्य प्रदेश लौट रहे थे, थककर पटरी पर ही सो गए थे।
करमाड पुलिस ने बताया कि मजदूर जालना से भुसावल जा रहे थे। वहीं से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। उन्हें मध्य प्रदेश जाना था। मजदूर रेलवे ट्रैक के बगल में ही चल रहे थे। थक गए तो पटरी पर ही सो गए। शुक्रवार सुबह सवा पांच बजे वे ट्रेन की चपेट में आ गए। रिपोर्ट्स के अनुसार मजदूर एक स्टील फैक्ट्री में काम करते थे।
हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हो गए। घायलों को औरंगाबाद के सिविल अस्पताल भेजा गया है

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त