April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Lockdown के बीच बीमा Policy पर राहत, 21 अप्रैल तक की मिली छुट

लॉकडाउन की वजह से आम लोगों को कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि, सरकार की ओर से इन दिक्कतों को दूर करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। यही वजह है कि 31 मार्च को खत्म होने वाली कई अहम फाइनेंशियन डेडलाइन को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

अब सरकार ने उन लोगों को भी राहत दी है ​जो मोटर और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू कराने के लिए परेशान हो रहे हैं। दरअसल, सरकार ने मोटर और हेल्थ प्रीमियम को लॉकडाउन खत्म होने के बाद 7 दिन के अंदर भरने की छूट दी है। मतलब ये कि आप अपनी पॉलिसी को 21 अप्रैल तक रिन्यू करा सकते हैं। देशभर में 21 दिन यानी 25 मार्च से 14 अप्रैल तक का लॉकडाउन घोषित किया गया है।

ऐसे में सरकार के इस फैसले का फायदा उन लोगों को मिलेगा जिनकी बीमा पॉलिसी लॉकडाउन की अवधि में खत्म हो रही थी। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार थर्ड पार्टी मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम भरने की तारीख लॉकडाउन के दौरान पड़ रही है वे 21 अप्रैल या उससे पहले अपनी पॉलिसी की प्रीमियम भर सकते हैं। ऐसे लोगों से किसी भी प्रकार की पेनाल्टी नहीं ली जाएगी। वहीं हेल्थ पॉलिसी की प्रीमियम भरने के लिए भी सरकार में 21 अप्रैल तक की छूट दी है।

Share to...