रविवार को जनता कर्फ्यू के चलते गोवा के रोमन कैथोलिक चर्च ने राज्य के सभी चर्च में प्रार्थना सेवाएं रोकने का एलान किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार के चलते 22 मार्च को श्जनता कर्फ्यूश् करने की अपील की थी। यानी सभी लोगों को घर पर ही रहने की गुजारिश की गई है।
इस अपील के बाद दिल्ली मेट्रो को भी बंद करने का एलान किया गया है। जनता कर्फ्यू को ध्यान में रखते हुए गोवा कैथोलिक की सभी प्रार्थनाएं रविवार को कैंसल करने का फैसला लिया गया है। रोमन कैथोलिक चार्च के पादरी फिलीप नेरी फेरो ने इसके लिए सभी राज्यों के चर्चों में इस संदर्भ में परिपत्र जारी कर दिया है।
इस परिपत्र में सभी राज्य के चर्चों से निवेदन किया गया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप देखते हुए सभी सर्विस ऑनलान रखें। शनिवार को जारी किए गए परिपत्र पर पादरी फिलीप नेरी ने कहा कि सरकार के द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की आह्वान को ध्यान में रखते हुए सभी मुख्य पादरियों को रविवार को पूजा स्थलों में किसी भी तरह का सामूहिक उत्सव नहीं मनाया जाना चाहिए। हालांकि कुछ चर्च के मुखिया ने ज्यादा भीड़ इकट्ठा ना करने पर जारी रखने पर प्रर्थाना की है।
इस जनता कर्फ्यू के चलते सभी ट्रेनों और मेट्रो को रविवार को बंद रखा जाएगा। बता दें कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते देशभर में बार, होटल और सिनेमाहॉल को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि भारत में इस वायरस से 4 लोगों की मौत हुई है।

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील