नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीते दिनों राजधानी दिल्ली में भड़की हिंसा अब शांत हो गई है। हिंसा प्रभावित इलाकों में अब राहत कार्य चल रहा है और दोबारा जीवन पटरी पर लौटे इसकी कोशिशें जारी हैं। इस बीच कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों के दौरे पर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।
राहुल गांधी हिंसाग्रस्त इलाकों में पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में मुकुल वासनिक, कुमारी शैलजा, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, के सुरेश, गौरव गोगोई और ब्रह्म मोहिंद्रा शामिल हैं। राहुल गांधी बृजपुरी में अरुण मॉडर्न पब्लिक स्कूल में जाएंगे। वहीं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल चांदबाग, बृजपुरी में भी पहुंचा। हालांकि प्रतिनिधिमंडल को हिंसाग्रस्त इलाके में जाने की मंजूरी नहीं मिली है।
इससे पहले लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बयान दिया था कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस का एक दल दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगा। बयान के अनुसार इस दल में राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा सांसद मौजूद होंगे।
हालांकि अधीर रंजन चौधरी के इस बयान के बाद सूत्रों ने राहुल गांधी के हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा करने की बात से इनकार किया, लेकिन अब राहुल गांधी भी हिंसा प्रभावित इलाके में पीड़ितों से मिलने जा रहे हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त