दिल्ली में भड़की हिंसा के कारण काफी लोगों की मौत हो गई। रविवार को गोकुलपुरी में सुबह एक लाश मिलने के बाद सनसनी मच गई है। इसके बाद इस नाले से दोपहर को एक और लाश बरामद की गई है। पुलिस ने लाश को नाले से बाहर निकाल लिया गया है।
दिल्ली हिंसा में अभी तक 41 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि गोकुलपुरी के नाले से मिली लाशों का दिल्ली हिंसा से कोई संबंध है या नहीं। अगर इन लाशों का भी दिल्ली हिंसा से संबंध है तो मरने वालों का आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है।
वहीं पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इन युवकों की दिल्ली हिंसा के दौरान ही मौत हुई थी या इनकी मौत किसी दूसरी वजह से हुई है। लाश बरामद होने के बाद से ही इलाके में सनसनी फैली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली हिंसा में अब तक 167 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आर्म्स एक्ट के तहत 36 केस भी दर्ज हुए हैं, वहीं अब तक हिरासत में लिए गए और गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 885 तक पहुंच चुकी है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित