दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर रहे एसएन श्रीवास्तव ने अब दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में पद संभाल लिया है। वहीं दिल्ली के पुलिस कमिश्नर पद से अमूल्य पटनायक 29 फरवरी को रिटायर हो गए हैं। पद संभालने के बाद एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि देश हित में काम करना सबकी जरूरत है।
एसएन श्रीवास्तव को पुलिस कमिश्नर बनाने की हरी झंडी गृह मंत्रालय ने दी है। इसके बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आदेश जारी किया और आज एसएन श्रीवास्तव ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के रूप में पद संभाल लिया। पद संभालने के बाद एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में शांति लाना पहली प्राथमिकता है।
एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेंगे। हम हत्या की धाराओं सहित हिंसा के मामले दर्ज कर रहे हैं ताकि ये घटनाएं दोबारा न हों। इसमें शामिल दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता शहर में शांति बहाल करना है। इस शहर में सब मिलजुल कर रहते है। देशहित में काम करना सभी की जरूरत है। सब उसमें मदद करे। आपसी सौहार्द बना रहे। एक कार्यक्रम तैयार किया है, हमारे अफसर इलाके में जा रहे है।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ