April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मोटेरा स्टेडियम के नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

Namaste Trump, US President डोनाल्ड ट्रंप आज भारत के दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम संबोधित किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका भी नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम के लिए मोटेरा स्टेडियम पहुंची थी।

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पीएम मोदी ने गले मिलकर स्वागत किया। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। पीएम मोदी का डोनाल्ड ट्रंप के साथ रोड शो भी किया।

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम पहुंचे। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम विजय रूपाणी और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद रहे।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साबरमती आश्रम के विजिटर्स बुक में एक संदेश लिखा कि मेरे महान दोस्त मोदी… थैंक यू, वंडरफुल विजिट!
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने साबरमती आश्रम में चरखा चलाया। पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद एयरपोर्ट से निकलकर साबरमती आश्रम पहुंचें।
  • ट्रंप और मोदी अहमदाबाद हवाई अड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक 22 किलोमीटर का रोड शो किया।
Share to...