ब्राजील के रियो डी जेनेरिया में ऐसा कुछ हुआ जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया। वहां के एक अस्पताल में 13 फरवरी को एक बच्ची ने जन्म लेते ही सुपरस्टार बन गई। यकिन नहीं आता तो पुरी खबर पढे़..
जन्म लेने के बाद बच्ची गुस्से में डॉक्टर की तरफ देखने लगी। बच्ची के एक्सप्रेशन खूब वायरल हो रहा है। जन्म के बाद जब डॉक्टर्स ने गर्भनाल काटने से पहले बच्चे को रुलाने की कोशिश की तो उसने गुस्से से डॉक्टर्स की तरफ देखा। देखकर डॉक्टर हैरान रह गए। उस लम्हें को कैमरे में कैद कर लिया गया।
दरहसल बच्ची जन्म के बाद रोई नहीं थी। डॉक्टर्स उसे रुलाने की कोशिश की ताकि वो सुनिश्चित कर सकें कि बच्ची स्वस्थ है। उसके अंग ठीक से काम कर रहे हैं। जैसे ही डॉक्टर्स ने रुलाने की कोशिश की तो वो गुस्से से देखने लगी। बच्ची का जन्म निर्धारित समय से 7 दिन पहले सिजेरियन डिलिवरी से हुआ।
बताया जा रहा है कि बच्ची की मां डायने डि जीसस बारबोसा ने बच्चे की यादगार तस्वीरें कैद करने के लिए एक फोटोग्राफर को हायर किया था। इन तस्वीरों को फोटोग्राफर ने फेसबुक पर शेयर किया है। फोटोग्राफर ने बताया कि रिएक्शन देने के बाद वह रोने लगी थी। बच्ची का नाम इसाबेल परेरा डी जिसस रखा गया है।

More Stories
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश