पाकिस्तान दौरे पर गए कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी से मुलाकात की है। शत्रुघ्न सिन्हा 2 दिन के पाकिस्तान दौरे पर थे। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि ये एक निजी मुलाकात थी और इसमें राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई।
भारत के फिल्म अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा लाहौर में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने पाकिस्तान गए थे। विवाह समारोह में मौजूद लोग उस वक्त चौंक गए जब उन्होंने अपने बीच बॉलीवुड के जाने-माने सितारे शत्रुघ्न सिन्हा को पाया।
कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तानी उद्योगपति मियां असद अहसान की शादी में शामिल होने लाहौर पहुंचे थे। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के साथ उनकी मुलाकात लंबे समय तक चली लेकिन ये विशुद्ध रूप से निजी मुलाकात की थी।
उन्होंने कहा कि वे पाकिस्तानी राष्ट्रपति के प्रति आदर जाहिर करने के लिए उनसे मिलने पहुंचे थे। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हम लोगों ने कई चीजों पर चर्चा की, ये सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दे थे, लेकिन इसमें राजनीति पर चर्चा नहीं हुई। ये किसी तरह से राजनीतिक और आधिकारिक नहीं था।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर