April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुंबई के डांस ग्रुप ने जीता अमेरिका गॉट टैलेंट शो

मुंबई-बेस्ड डांस ग्रुप वी अनबीटेबल ने अमेरिका गॉट टैलेंट शो द चैंपियन सीजन 2 जीत लिया है। शो के जज ने विनर घोषित होते ही ग्रुप के सभी सदस्यों को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। वी अनबीटेबल 29 डांसर्स का एक ग्रुप हैं, जिन्होंने द अमेरिका गॉट टैलेंट में हिस्सा लिया था।

अमेरिका गॉट टैलेंट में आने से पहले वी अनबीटेबल ने डांस प्लस 4 और इंडिया बनेगा मंच में भी हिस्सा लिया था। 2019 में भी वी अनबीटेबल अमेरिका गॉट टैलेंट का हिस्सा बने थे। तब वह चौथा स्थान पाने में कामयाब हुए थे। इस साल एक बार फिर उन्होंने इसमें हिस्सा लिया और अबकी बार ट्रॉफी के दावेदार भी बने।

इससे पहले बॉलीवुड के कई सितारों ने भी वी अनबीटेबल को विश किया था। एक परफोर्मेंस में इन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के गाने ततड़ ततड़ पर डांस किया था। इनका डांस काफी वायरल हुआ था। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी ग्रुप के जीतने की कामना की थी।

Share to...