दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीत के बाद समर्थकों को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि यह देश और दिल्लीवासियों की जीत है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब उसी पार्टी को जीत मिलेगी जो जनता के लिए काम करेगा।
जो 24 घंटे अच्छी बिजली देगा, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करेगा। अरविंद केजरीवाल ने हनुमान जी को भी शुक्रिया कहा। दरअसल विधानसभा चुनावों में हनुमान का मुद्दा भी खूब उठाया गया था। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सीएम केजरीवाल पर हनुमान जी के अपमान का आरोप लगाया था।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली की जनता का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरे ऊपर भरोसा जताया। ये सिर्फ आम आदमी पार्टी की जीत नहीं है, ये सभी दिल्लीवासियों की जीत है। ये दिल्ली के हर उस परिवार की जीत है जिसने मुझे अपना बेटा समझा।
जिन्होंने मुझे अपना बेटा मानकर जबर्दस्त समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों गजब कर दिया आप लोगों ने, आई लव यू। हालांकि जीत की इस जश्न में मनीष सिसोदिया कहीं नजर नहीं आए। संजय सिंह और गोपाल राय मंच पर अरविंद केजरीवाल के साथ थे लेकिन सिसोदिया वहां नहीं दिखे।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये हर उस परिवार की जीत है जिसे 24 घंटे बिजली मिलने लगी है। ये हर उस परिवार की जीत है जिसे अस्पतालों में अच्छा इलाज मिलने लगा हैए ये हर उस परिवार की जीत है जिसे अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। दिल्ली के लोगों ने आज देश में एक नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है जिसका नाम है काम की राजनीति। दिल्ली के लोगों ने संदेश दिया कि वोट उसी को जो स्कूल बनवाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त