दिल्ली चुनावों में हार के बीच झारखंड से भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर है। झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा झाविमो प्रजातांत्रिक के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने घोषणा की कि उनकी पार्टी झाविमो प्रजातांत्रिक का 17 फरवरी को भाजपा में विलय होगा।
इससे पहले रविवार को बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं के साथ मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद यह तय हो गया था कि मरांडी 13 साल बाद पुनः भाजपा में शामिल हो जाएंगे। 17 फरवरी को रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में झाविमो अध्यक्ष भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामेंगे।
ज्यादा उम्मीद है कि 17 फरवरी को रांची में एक भव्य आयोजन किया जाएगा, जहां झाविमो का भाजपा में विलय हो जाएगा। इस मौके पर भाजपा के कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट