April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

IND vs NZ राहुल ने लगाया शतक फिर भी 31 साल में पहली बार भारत का सूपड़ा साफ

भारत को वनडे सीरीज में पिछले 31 साल में पहली बार वाइट वॉश का सामना करना पड़ा। जब न्यूजीलैंड ने तीसरे वनडे मैच में भी उसे 5 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। भारतीय टीम को आखिरी बार 1989 में वेस्टइंडीज ने 5-0 से हराया था।

भारत के 7 विकेट पर 296 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बनाए। 31 साल बाद 3 या उससे ज्यादा मैचों की वनडे सीरीज जब सीरीज के सभी मैच खेले गए है इसमें भारत को वाइट वॉश का सामना करना पड़ा है।

केएल राहुल ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक जड़ा था। राहुल ने अपना शतक 104 गेंदों पर पूरा किया। केएल राहुल 112 गेंदों पर 112 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने अपनी पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए।

Share to...