April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मिशन दिल्ली टक्कर देने के लिए बीजेपी के 40 स्टार नेता करेंगे प्रचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। बीजेपी ने अगले महीने होने वाले मतदान को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। पार्टी अपने स्टार प्रचारकों के दम पर आम आदमी पार्टी को टक्कर देने की तैयारी मैं है।

पार्टी की तरफ से जारी 40 नेताओं के लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, डॉ हर्षवर्धन, विजय गोयल और नए पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, मनोहरलाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, मुख्तार अब्बास नकवी और अर्जुन मुंडा के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे और 11 फरवरी को चुनाव के परिणाम आने वाले हैं।

Share to...