साल 2020 के शुरुआत में ही साल का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। खास बात ये है कि यह भारत में भी दिखाई देगा। यह ग्रहण 10 जनवरी शुक्रवार रात 10 बजकर 39 मिनट से शुरू होगा और 11 जनवरी के तड़के 02ः40 बजे तक रहेगा।
यह चंद्र ग्रहण कुल 04 घंटे 01 मिनट की अवधि तक रहेगा। यह भारत समेत यूरोप, आस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका और अफ्रीका के कई हिस्सों में दिखाई देगा। हालांकि इसका कोई खास असर नहीं होने वाला है।
इस साल 2020 में कुल 4 चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार को लगेगा। इसके अलावा इस वर्ष 2 सूर्य ग्रहण लगेंगे।
चंद्र ग्रहण – पहला ग्रहण 10-11 जनवरी, दूसरा 5 जून, 5 जुलाई, 30 नवंबर रहेगा
सूर्य ग्रहण – 21 जून, 14 दिसंबर रहेगा

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण