पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले पर भारत में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। अब इस हमले को लेकर भारत में सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पाकिस्तान जाकर हालात का जायजा लेगी।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कहा है कि जल्द ही एसजीपीसी का एक 4 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाकर पूरे हालात का जायजा लेगा, गुरुद्वारे का निरीक्षण करेगा और वहां पर रह रहे सिखों से भी मुलाकात करेगा।
एसजीपीसी के अध्यक्ष गोविंद सिंह लोंगोवाल ने कहा कि ये प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री और गवर्नर से मुलाकात करेगा। साथ ही वहां के अधिकारियों से भी मिलकर अनुरोध करेगा कि सिखों के सर्वोच्च धार्मिक पवित्र स्थल पर हुए हमले से पूरे विश्व में सिख काफी आहत हैं और भविष्य में इस तरह की घटना न हो, इसे लेकर पाकिस्तान सरकार तुरंत कदम उठाए।
पाकिस्तान में गुरु नानक की जन्मस्थली ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले के बाद भारत में सिख समुदाय ने अपना कड़ा विरोध जताना शुरू कर दिया है। कई सिख समूह हमले की निंदा करने के लिए शनिवार को नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे, वहीं अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस्लामाबाद में अपने समकक्ष इमरान खान के साथ देश में अल्पसंख्यकों के मुद्दे को उठाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान में अल्संख्यक बेहद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम