एसपीजी संशोधन बिल 2019 राज्यसभा से भी पास हो गया है। यह बिल लोकसभा से पहले ही पास हो चुका है। राज्यसभा में बिल पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं साफ करना चाहता हूं कि गांधी परिवार को ध्यान में रखते हुए यह बिल नहीं लाया गया। बिल से गांधी परिवार का कोई संबंध नहीं है।
मैं जरूर कहना चाहता हूं पिछले परिवर्तन एक परिवार को ध्यान में रखते हुए किए गए थे। सुरक्षा सभी को मिलनी चाहिए। 130 करोड़ लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। एसपीजी सुरक्षा की जिद मुझे समझ नहीं आती।
स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप संशोधन बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हो गया है। बिल पर वोटिंग के दौरान कांग्रेस सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार ने गांधी परिवार से सुरक्षा वापस नहीं ली है, बल्कि सिर्फ बदलाव किया है। जो रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति को सुरक्षा मिली है, वही उनको भी मिली है। इस दौरान अमित शाह ने प्रियंका गांधी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भी बात की।
बता दें कि पिछले महीने प्रियंका गांधी के घर में एक महिला सहित 5 लोग बिना किसी रोकटोक के अंदर घुस गए थे। अमित शाह ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के घर हुई सुरक्षा भंग एक इत्तेफाक था। प्रियंका गांधी के घर जो सुरक्षा है इसमें राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा सुरक्षा जांच के बिना अंदर आते हैं। सुरक्षाकर्मियों के पास एक सूचना आई कि राहुल गांधी एक काली सफारी गाड़ी में आने वाले हैं। ठीक उसी समय एक काली सफारी गाड़ी आई और उसमें शारदा त्यागी कांग्रेस कमिटी खरगोरा मेरठ की नेता थीं।
चूंकि समय भी वही था, इसलिए वह बिना सिक्यॉरिटी जांच के अंदर चली गईं। समय वही था और गाड़ी भी काली थी तो सिक्यॉरिटी एजेंसियों ने उन्हें जाने दिया। यह एक इत्तेफाक था। इसके बावजूद हमने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया है। इस मामले में तीन सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त