November 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अमित शाह ने सीएबी को लेकर पूर्वोत्तर राज्यों के सीएम और नेताओं के साथ की बैठक

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के राजनीतिक दलों, छात्र निकायों और नागरिक समाज समूहों के नेताओं साथ प्रस्तावित नागरिकता संशोधन विधेयक की रूप-रेखा पर चर्चा की।

बैठक में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अरुणाचल प्रदेश मुख्यमंत्री पेमा खांडू और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, केन्द्रीय मंत्री किरण रिजीजू और विभिन्न सांसदों ने शिरकत की। सोनोवाल ने कहा कि शाह द्वारा सीएबी पर परामर्श से सभी आशंकाओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

Share to...