मैसूर निवासी छात्र का शव गुरुवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित होटल में मिला। अभिषेक भट सैन बर्नार्डिनो में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस का छात्र था। शनिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार परिजन ने बताया कि लॉस एंजिल्स से 100 किमी पूर्व में स्थित सैन बर्नार्डिनो में आए शक्तिशाली तूफान के कारण अभिषेक के शव को लाने में परेशानी हो रही है।
अभिषेक के परिजन को इस घटना की जानकारी रात 11ः30 बजे फोन पर मिली। उन्हें बताया गया कि अभिषेक की होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वह 2 साल पहले पोस्ट ग्रेजुएशन करने कैलिफोर्निया गया था। उसकी डिग्री पूरी होने में 4 महीने का समय शेष रह गया था।
नवंबर के चौथे गुरुवार को अमेरिका में थैंक्सगिविंग डे मनाया जाता है। सभी जगह छुट्टी होती है। इस वजह से अभिषेक के परिजन को पर्याप्त सूचना नहीं मिल पाई। परिजन ने कहा कि हमने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और भारतीय दूतावासा से संपर्क किया मगर हमें यह नहीं पता लग पाया कि अभिषेक को गोली क्यों मारी गई।

More Stories
Rail Connectivity Traders Relief Updates: रात 11 बजे की ट्रेन मिलने से व्यापारियों के समय और होटल खर्च की होगी बचत, छात्रों को भी बड़ी राहत
Suresh Rathkheda Updates: पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा के स्कूल का शुभारंभ, माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Forest Department Sanjay Maravi Updates: रेस्क्यू किए गए बाघ की भी हो चुकी है मौत, पीड़ित परिवार को मिली महज 14 हजार रुपये की मदद