April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आने वाले 24 घेंटे में खतरनाक रूप ले सकता है बुलबुल, अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान महा के कमजोर पड़ने के साथ ही दूसरा चक्रवाती तूफान बुलबुल के बंगाल की खाड़ी में तेज होने के पूरे आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान बुलबुल और खतरनाक रूप ले सकता है।
बुलबुल तूफान उत्तर की ओर 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। बुलबुल पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश की ओर आगे बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में अंडमान में तेज बारिश की दस्तक हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती तूफान बुलबुल बन रहा है। यह इस साल का 7वां चक्रवाती तूफान है। यह तूफान अभी और तेज होगा। 10 नवंबर तक अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान बन जाएगा।

Share to...