April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मिठाई के डिब्बे में चाकू लाए थे कमलेश तिवारी के हत्यारे

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी और हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी पर शुक्रवार को बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया। उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि भगवा कपड़े पहने हमलावर मिठाई के डिब्बे में चाकू, कट्टा लेकर आए खुर्शीद बाग इलाके में स्थित तिवारी के दफ्तर में घुसे थे। हमलावरों ने मिठाई का डब्बा खोला और गर्दन रेतकर उनकी हत्या कर दी। हमलावरों की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात के अनुसार हमलावरों ने कमलेश तिवारी की ठोड़ी और सीने में चाकू से 15 से ज्यादा वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जांच में पता चला कि कमलेश तिवारी हत्याकांड में इस्तेमाल मिठाई का डिब्बा 16 अक्टूबर को सूरत की मिठाई के दुकान से खरीदा गया था। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Share to...