April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत में बनेगा राफेल का इंजन, फ्रांस की कंपनी ने दिया ये प्रस्ताव

राफेल लड़ाकू विमान के इंजन बनाने वाली फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी सफरान ने भारत में ही इसके स्वदेशी इंजन बनाने के लिए मदद की पेशकश की है। कंपनी ने इसके लिए बाकायदा एक प्रस्ताव रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के पास भेजा है। कंपनी ने कहा कि भारत में ही राफेल के स्वेदशी इंजन तैयार किए जा सकते हैं और इसके लिए वह टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने को तैयार है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफरान के कारखाने का दौरा किया था। इस दौरान भारत में चल रहे सफरान के प्रोजेक्ट की जानकारी देने के अवसर पर कंपनी के सीईओ ओलिवियर एंड्रीज मौजूद रहे। एंड्रीज ने बताया कि डीआरडीओ हमारे द्वारा भेजे गए प्रस्ताव का अध्ययन कर रहे हैं। हम टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करना चाहते हैं और इससे भारत में पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान इंजन का रास्ता तैयार हो सकता है। गौरतलब है कि मिराज जेट विमान में भी इसी कंपनी के एम-53 वेरिएंट का इंजन का इस्तेमाल किया जाता है।

Share to...