April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

फार्मा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिविंदर सिंह पर धोखाधड़ी और ठगी का आरोप है। रेलीगेयर फिनवेस्ट की शिकायत पर यह कार्यवाही की गई है। शिविंदर सिंह पर 740 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस ने शिविंदर सिंह के अलावा मामले से जुड़े 3 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस कथित तौर पर शिविंदर सिंह के बड़े भाई मालविंदर सिंह की भी तलाश कर रही है, जिनका नाम भी इस मामले में है। बता दें कि बीते अगस्त में प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन रोधी कानून से जुड़े एक मामले में रैनबैक्सी समूह के पूर्व प्रवर्तकों मालविंदर मोहन सिंह और शिविंदर मोहन सिंह के परिसरों पर छापेमारी की थी। अधिकारियों ने कहा कि धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद यह छापे मारे गए थे।

Share to...