प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली के द्वारका में रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने यहां पर 107 फीट के रावण के पुतले का दहन किया। प्रधानमंत्री के साथ दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा मौजूद रहे। रावण दहन से पहले पीएम मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत जय श्रीराम से की। उन्होंने कहा कि शायद ही 365 दिन में कोई एक दिन हो जहां भारत में कोई उत्सव ना मनाया जाता हो। उत्सव हमें जोड़ते हैं और उमंग भरते हैं। ये हमारे रगों में धड़कता है।
पीएम मोदी ने कहा कि देश मे उत्सव ही संस्कार, शिक्षा और सामूहिक जीवन का प्रशिक्षण देते हैं। कला, साधना ने उत्सवों को जीवंत किया तभी हमारे यहां रोबोट नहीं मानव पैदा होते हैं। मोदी ने कहा कि शक्ति की साधना, उपासना और आराधना का पर्व नवरात्रि है। नवरात्रि आंतरिक शक्ति को संचित करने और कमज़ोरियों को दूर करने की साधना है। हर मां बेटी का सम्मान, गर्व और गरिमा को बनाए रखना हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि हम चुनौती देने वाले भी और समयानुसार खुद को बदलने वाले भी। हम खुद ही बुराइयों के खिलाफ खड़े होते हैं। बुराइयों के खिलाफ़ खड़े होने वाले ही संत होते हैं।
पीएम मोदी ने किया 107 फीट के रावण के पुतले का दहन, कही ये बातें

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त