April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्राकृतिक सौदर्यं के बीच मौजूद यह माता का मंदिर… मन्नत होती है पूरी Video

नवरात्रि में माता की पूजा पूरे देश भर में हर्षोल्लास के साथ की जाती है । इस शारदीय नवरात्रि पर हम आपको ले चलते हैं मध्यप्रदेश महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध बड़ी बिजासन माता मंदिर। जहां श्रद्धालुओं की भीड़ हमेशा लगी रहती है। यहां मप्र के साथ ही महाराष्ट्र गुजरात से हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं।

 बड़वानी जिले में मप्र महाराष्ट्र की सीमा पर सेंधवा से 16 किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 पर स्थित है यह प्रसिद्ध बड़ी बिजासन माता मंदिर। नवरात्र में माता के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है प्रतिदिन सेंधवा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो से भक्त पैदल यात्रा कर माता के मंदिर पहुँचते है  इसके साथ ही सेंधवा शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी चुनरी यात्राएं लेकर लोग माता के दरबार में आते हैं ना सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि महाराष्ट्र और गुजरात से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए यहां आते हैं, श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मंदिर प्रबंधन द्वारा कड़े इंतजाम किए जाते हैं लोगों के लिए बड़े शेड बने हुए हैं। नवरात्रि की महाअष्टमी की रात्रि में हवन का आयोजन किया जाता है। नवमी पर पूर्णाहुति के साथ ही विशाल भंडारे का का आयोजन होता है।

श्रद्धालु यहां अपनी मन्नत मानते है और पूरी होने पर मन्नत उतारते है मान्यता है कि यहाँ दर्शन पूजन करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। सतपुड़ा पर्वत की गोद मे प्राकृतिक वातावरण में प्रकृति के सौंदर्य में मन्दिर में माँ के यहां आकर हर कोई सुखद अहसास महसूस करता है और यहाँ दर्शन लाभ लेने से आत्मिक शांति मिलती है।
Share to...