April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पंजाब पकड़ा गया खालीस्तानी आतंकवादी, बडे़ हमले की थी सादिश

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है, सुरक्षाबलों ने पंजाब के अमृतसर से एक और खालीस्तानी आतंकवादी को पकड़ा है, इससे पहले भी पंजाब में खालिस्तान जिंताबाद फोर्स के कई आतंकवादियों को हाल में पकड़ा गया है। पकड़े गए आतंकवादियों से जब पूछताछ हुई तो पता चला कि पंजाब में बड़े आतंकी हमले का षडयंत्र रचा जा रहा था।
बुधवार को पकड़े गए संदिग्ध आतंकवादी का नाम साजनप्रीत है और वह अमृतसर के बंडाला गांव का रहने वाला है। कोर्ट ने गिरफ्तार संदिग्थ आतंकवादी साजनप्रीत को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। साजनप्रीत पर 2 पिस्तौल बेचने के साथ ड्रोन का इस्तेमाल करने का आरोप है।

Share to...